दाड़लाघाट में 'मास्क नहीं तो रोको, मास्क नहीं तो टोको' अभियान का शुभारम्भ
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट और दाड़लाघाट पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में "मास्क नहीं तो रोको, मास्क नहीं तो टोको" अभियान का शुरुआत डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर और एसएचओ दाड़ला जीत सिंह के कर कमलों के माध्यम से हुआ।
इस दौरान डीएसपी प्रताप सिंह ठाकुर ने समुदाय के भागीदारी से ही कोरोना के संक्रमण से बचाव संभव है,इस महत्व पर बल दिया और कहा कि दाड़लाघाट थाना के एसएचओ जीत सिंह और उनकी टीम के कमला वर्मा और बृजमोहन अन्वेषण अधिकारी इस कार्य मे अपना सहयोग देते रहेंगे। डीएसपी प्रताप सिंह ने स्वम ही बिना मास्क विचरण कर रहे लोगो को सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए मास्क प्रदान किए और मास्क के उपयोग की महत्ता को समझाया। इकाई प्रमुख अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड मनोज जिंदल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संदेश प्रेषित किया कि लॉक डाउन खुलने के बाद लोगो मे संक्रमण न फैले इसके लिए गांव-गांव में कोविड शपथ कार्यक्रम अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के करीब 101 गांवों में यह अभियान सतत जारी रहेगी। कार्यक्रम प्रबंधक एसीएफ भूपेन्द्र गांधी ने कहा कि जो लोग बिना मास्क के घरों से बाहर निकल कर स्वछंद विचरण कर रहे है, वे ही कोरोना के वाहक और संक्रमण को फैलाने में सहयोगी है, ऐसे लोगो को चिन्हित करने और जागरूक करने की महती आवश्यकता है।
स्वास्थ्य परियोजना सम्यवक अजीत कुमार सिंह ने कहा है कि प्रत्येक क्षण कोरोना से सावधान होने, संक्रमण से बचने और कोविड शपथ गतिविधियों के माध्यम से जन भागीदारी को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य परियोजना की पूरी टीम सलंग्न है। स्वास्थ्य परियोजना की 3 टीमो ने बिना मास्क वाले व्यक्तियों को पहचान कर हाथ को सैनिटाइज करने के पश्चात मास्क को पहनाया और वितरण किया। कपड़े से निर्मित 400 से अधिक मास्क जिसे पुनः प्रयोग में लाया जा सकता है, उसका वितरण किया जिससे जनभागीदारी को प्रेरित की जा सकें।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता बंटी देवी, स्नेह, लता शर्मा, नीलम ठाकुर, पूजा शर्मा, सीता नेगी, बिमला देवी और सरोज शर्मा, लैंड प्रबंधक प्रवीण लखनपाल ने अपना अमूल्य सहयोग मास्क वितरण करने और इसके उपयोग करने के बारे में जानकारी प्रदान की।
