अनीमिया की रोकथाम के लिए दो दिवसीय शिविर आयोजित
कुनिहार। ग्राम पंचायत बुघार कनेता के बुघार घाट में आयर्वेद विभाग धर्मपुर द्वारा अनीमिया के रोकथाम हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेद विभाग से डॉक्टर रक्षा शर्मा, फार्मासिस्ट लता वर्मा, व नर्स मीरा देवी मौजूद रही।
इस मौके पर सम्बन्धित पंचायत के करीब 115 ग्रामीणों के खून की जांच के साथ साथ निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी से भी अवगत करवाया गया।
प्रधान ग्राम पंचायत बुघार क्नेता हेमचन थलयाली ने कहा कि समय समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होता रहना चाहिए ताकि ग्रामीणों को अपने घर द्वार में ही स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी मिलती रहे।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपा, लीला देवी, अनिता शर्मा, कुंता देवी, आशा वर्कर पमिता, पूनम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
