सोलन : 44 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 23 फरवरी को
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
सुशिला पब्लिक (सीनियर सेकेंडरी) स्कूल बद्दी पीजीटी साइंस, टीजीटी आर्ट्स, शास्त्री, एलटी, पीटीआई, आर्ट एंड क्राफ्ट, जेबीटी/एनटीटी, कम्प्यूटर टीचर, ऑफिस क्लर्क व चपरासी के 19 पदाें पर भर्ती की जाएगी, जिस के लिए कैंपस इंटरव्यू 23 फरवरीको होगा। इसके अतिरिक्त मैसर्ज़ जाइड्स लाइफ साइंस लि. बद्दी, मैसर्ज़ एक्वा विटो लैबोरैट्री बद्दी के 25 पदों को भरने के लिए भी 23 फरवरी, 2023 को कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि कुल 44 पदों के कैंपस इंटरव्यू रोज़गार कार्यालय, बद्दी में 23 फरवरी, 2023 को 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, ग्रेजुएशन, बीएससी, एमएससी, बी फार्मा, एम कॉम, बीएड टेट पास, आईटीआई फिटर व आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्हाेंने कहा कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए 01792-227242, 98051-98069, 98169-28706 तथा 98161-90542 पर संपर्क कर सकते हैं।
