साेलन : 125 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 5 मई को : संदीप ठाकुर
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
एकसीस बैंक, मैसजर ग्रुपी एसईबी इंडिया प्राईवेट लिमिटिड, मैसजर बीजेके सोलयुशनज प्राईवेट लिमिटिड में विभिन्न श्रेणियों में 125 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। यह जानकारी आज यहां जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। संदीप ठाकुर ने कहा कि इन 125 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 5 मई, 2022 को जिला रोजगार कार्यालय सोलन में प्रातः 10.00 बजे से आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाणपत्र सहित जिला रोजगार कार्यालय सोलन पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इन पदों के लिए योग्यता 12वीं ग्रेजुएट, आईटीआई इलेक्ट्रीकल एंड फिटर (अपरेंटिस) निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए 01792-227242, मोबाईल नंबर 70189-18595 तथा 78768-26291 पर संपर्क कर सकते हैं।
