माध्यमिक विद्यालय धुंधन में कैंसर अवेयरनेस दिवस पर किया जागरूक
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंधन में कैंसर अवेयरनेस दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय की एनसीसी ट्रूप ने कैंसर से संबंधित जानकारी प्राप्त की। एनसीसी के 45 कैडेट्स ने मैडम अनीता देवी, टीजीटी मेडिकल से विभिन्न प्रकार के कैंसर, इसके फैलने के कारण तथा कैंसर से बचने के उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने बताया कि विभिन्न कारणों से कैंसर की कोशिकाएं हमारे शरीर में पनपती है तथा हमें किन नियमों का पालन करके खानपान में कुछ गलतियों को न दोहराकर हम कैंसर मुक्त जीवन जी सकते हैं। एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी सुमन कुमारी के निर्देशानुसार विभिन्न पोस्टर बनाकर तंबाकू, पान मसाला, शराब, बीड़ी तथा अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले कैंसर तथा अन्य स्वास्थ्य के नुकसान के बारे में संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने भी कैडेट्स को संबोधित किया तथा जीवन शैली में अनुशासन अपनाने की अपील की।
