कुनिहार : डुमैहर कुणी सड़क मार्ग पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक की गई जान
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
विकास खंड कुनिहार के तहत आने वाली ग्राम पंचायत डुमैहर के गांव जघाना के रहने वाले एक व्यक्ति की कार दुर्घटना में मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डुमैहर पंचायत के गांव जघाणा निवासी 48 वर्षीय बृजलाल पुत्र जगत राम शादी समारोह से अपनी गाड़ी (एचपी11-9065) में घर वापस आ रहा था, लेकिन जघाणा के समीप डुमैहर कुनी सड़क मार्ग पर गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब आसपास के ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी को देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है व अर्की अस्पताल में इसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घटना की पुष्टि एसएचओ अर्की गोपाल सिंह ने की है।
