किन्नौर के चौरा में कार गहरी खाई में गिरी, मां-बेटी की मौत
बेटे चालक ने लगाई छलांग, अस्पताल में भर्ती
फर्स्ट वर्डिक्ट। किन्नाैर
किन्नौर के चौरा में एक कार (HP-68B-6766) खाई में जा गिरी। NH-5 पर हुए भयानक सड़क हादसे में मां बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटे ने गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली, जब गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जाने लगी, तो चालक ने छलांग लगा दी। गाड़ी में चालक की मां व बहन थी, जो गाड़ी के साथ खाई में जा गिरी जिनकी मौत हो गई। मृतक मां बेटी की पहचान गंगा देवी (60) व नेहा (25) वर्ष के रूप में हुई है, जो कोठी कल्पा के रहने वाले थे, जबकि दीपक (33) वर्ष घायल है। मौके पर पहुंचे पुलिस, अग्निशमन, हाेम गार्ड, एनडीआरएफ और आईटीबीपी ने शवों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। घायल को ईलाज के लिए जियोरी अस्पताल भेजा गया है।
