पहले किया पीछा, फिर पत्थर मार भागे युवक, मामला दर्ज
कुनिहार में बस का पीछा करके गाली गलौच व शीशा तोड़ने का मामला सामने आया है जिसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना कुनिहार में दर्ज शिकायत में राजेन्द्र कुमार गाँव भनौन (मान) अर्की ने बताया कि वह बस को लेकर शिमला से वाया बनगढ़ कुनिहार रूट पर आ रहा था। बस में यह और परिचालक शशीपाल ही थे। जब दयोची पुल के पास पहुंचा तो कुनिहार की तरफ से एक सफेद रंग की गाड़ी आई जिसमे दो लोग बैठे थे। पुल के पास सड़क तंग होने के कारण दोनों गाड़ीयां क्रॉस नहीं हो पाई जिस पर उस गाड़ी का चालक बस को पिछे करने के लिए बहसबाजी करने लगा उसके बाद उसने गाड़ी पिछे हटाई तथा इसे गाली गलौच करता हुआ अपनी गाड़ी लेकर घणाहट्टी की तरफ चला गया।
राजेन्द्र कुमार ने बताया कि वह बस लेकर कुनिहार की तरफ आने लगा, जैसे ही वह पुल से आधा कि मी आगे कुनिहार की तरफ बस लेकर पहुंचा तो पिछे से एक मोटरसाइकिल ने इसकी बस को ओवरटेकर किया जिस पर 2 व्यक्ति सवार थे। थोड़ा आगे जाकर मोटरसाइकिल सवार ने मोटरसाईकिल मोड़ दी तथा व बस की तरफ आ गए। मोटरसाईकिल सवार के पिछे बैठे व्यक्ति ने अपने हाथ मे पत्थर उठा रखा था। यह वही व्यक्ति था जिसने पुल के पास इसके साथ बहसबाजी व गाली- गलौच की थी। मोटरसाइकिल पर बैठे दोनों व्यक्तियों ने मोटरसाईकिल सड़क मे खड़ी करके बस रोक दी तथा पिछे बैठे व्यक्ति ने अपने हाथ उठाया पत्थर बस के सामने वाले शीशे मे दाहीनी तरफ मार दिया जिससे बस का सामने वाला शिशा टूट गया। राजेन्द्र कुमार ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में कहा कि वह उन व्यक्तियों को सामने आने पर पहचान सकता है व उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। उक्त मामले की पुष्टि करते हुए डी एस पी सोलन रमेश शर्मा ने कहा कि बस चालक ने शिकायत दर्ज करवाई है कि कुनिहार कुफटू सड़क में किसी ने उसकी बस को रोक कर गाली-गलौच व पथ्थर मारकर बस का शीशा तोड़ा है। शिकायत के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।
