कुनिहार : चोरी की नीयत से आए अज्ञात व्यक्तियों पर करवाया मामला दर्ज
रंजीत ठुकार। कुनिहार
पुलिस थाना कुनिहार में गांव कफलेड़-चनोग के एक व्यक्ति ने चोरी की नीयत से आए अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज करवाया गया है। मिली जानकारी अनुसार कमल दत पुत्र संतराम गांव कफलेड़ डाकघर चनोग तहसील व जिला शिमला के शिकायत पत्र पर मामला दर्ज हुआ है, जिसने जाहिर किया कि इनके पास गाड़ी (HP63C-0398) टिप्पर है, जो इसके भाई श्याम लाल के नाम से है। इनकी उपरोक्त गाड़ी पिछले वर्ष पौ घाटी से चोरी हुई थी, जो लगभग तीन माह बाद मिली थी, उसके बाद अकसर यह अपनी गाड़ी में ही सोता है, रात इसकी गाड़ी की खिड़की में आवाज आई, जिस पर एकदम इसकी नींद खुली, तो इसने देखा कि एक व्यक्ति इसकी गाड़ी के साथ छेड़छाड़ तथा कंडक्टर साईड के दरवाजे को खोलने की कोशिश कर रहा था, जिस पर इसने अंदर से आवाज लगाई, तो वह मौका से नीचे चनोग रोड़ की तरफ भाग गया तथा यह भी उसके पिछे भागा, परंतु वह चनोग रोड में खड़ी सफेद रंग की गाड़ी में बैठा व पौघाटी-चनोग-ममलीग रोड से भाग गया।
इसकी सूचना इसने ग्राम पंचायत चनोग के प्रधान को दी तथा इसने अपने छोटे भाई रोहित को फोन करके पौघाटी बुलाया और जिसके बाद यह दोनों दूसरी गाड़ी को लेकर बाया ममलीग सतडोल होते हुए बलैण नामक गांव में पहुंचा, तो चनोग की तरफ से एक गाड़ी आई तथा जो सफेद रंग की थी, जिसे इन्होंने रोकने की कोशिश की, तो चालक गाड़ी को पीछे करने लगा, जब तक हम गाड़ी से बाहर उतरते, तब तक उस गाड़ी में बैठे तीन व्यक्ति एक दम से गाडी से बाहर निकले व गाडी को मौका पर छोड़ कर गांव की तरफ भाग गए।
इसके उपरांत इन्होंने मौका पर छोड़ी गाड़ी को चैक किया, तो गाड़ी की डिक्की में तीन कैनिये बंद ढक्कन जिन पर खोलने पर डीजल पाया व साथ में एक पाईप थी, जिसका इन्हें पूर्ण विश्वास है कि गाड़ी (HP 12G-5156) में आए लोग इनकी गाड़ी टिप्पर (HP63C-0398) को चुराने कि नियत से तथा अन्य चोरी करने की नियत से आए हुए थे। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी कुनिहार अंकुश डोगरा ने की है।
