दाड़लाघाट : महिला से मारपीट करने पर केस दर्ज
पुलिस थाना बागा के तहत गाली-गलौज व हाथापाई करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में नीलकमल पत्नी धर्मपाल वासी गांव बागी पिपलूघाट ने कहा कि वह मांगल लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा की प्रबंध समिति सदस्य हैं। 6 अप्रैल को दोपहर दो बजे के करीब वह सहकारी सभा के कार्यालय में मौजूद थीं। इस दौरान कुछ लोगों ने उससे कहा कि वह प्रबंध समिति के रूम में चलो आपसे कुछ बातचीत करनी है। जैसे ही वह उनके साथ गई तो उन्होंने गाली-गलौज कर उससे मारपीट की।
इतना ही नहीं उसे बंधक भी बना दिया गया। जब वह कमरे से बाहर निकलने लगी तो उसका रास्ता भी रोक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
