सोलन : सड़क किनारे बजरी-पत्थर के ढेर लगाने पर मामला दर्ज
( words)
पुलिस ने सड़क किनारे बजरी-पत्थर के ढेर लगाने पर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में मुख्य आरक्षी प्यारे लाल अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी सायरी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह जब मुलाजिमों सहित गश्त कर रहे थे तो जब गांव बशील में सड़क बांई तरफ रेत, बजरी व पत्थर के तीन ढेर लगाए हुए पाए गए। इनसे तंग हो गई थी और वाहनों के आने-जाने के लिए दिक्कत हो रही थी। इस पर पुलिस ने रेशम परियार गांव बशील डाकघर ममलीग तहसील कंडाघाट जिला सोलन पर मामला दर्ज किया है।
