कुनिहार:-सीबीएसई कक्षा 10 वीं की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुई।
( words)
सीबीएसई 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के लिए द एसवीएन स्कूल बडोरघाटी से 24 छात्र सेंटर नवोदय विद्यालय बनिया देवी कुनिहार को रवाना हुए। परीक्षा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह था। विद्यालय निदेशक लूपिन गर्ग व प्रधानाचार्य उमा यादव ने विद्यार्थियों को रवाना करते हुए उन्हें परीक्षा में अच्छे अंको के साथ उतीर्ण होने का आशीर्वाद दिया तथा विद्यार्थियों में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा को बिना किसी भय से शांत व सही मन से करें।
