सोलन में वर्षा से हुए नुकसान का कल आकलन करेगा केंद्रीय दल

केंद्रीय अंतर मंत्रालय दल 29 सितंबर को सोलन जिला में भारी वर्षा के कारण प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन करेगा। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने दी।
अजय यादव ने कहा कि केंद्रीय अंतर मंत्रालय दल 29 सितंबर को प्रात: 10.00 बजे ज़िला सोलन के बद्दी शहर के लक्कड़ डिप्पू पुल तथा सन-सिटी मार्ग में हुए नुकसान का आकलन करेगा। दल तदोपरांत प्रात: 10.45 बजे दून विधानसभा क्षेत्र के साईं गांव तथा प्रात: 11.45 बजे रामशहर में भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान का जायज़ा लेगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दल इसके पश्चात दोपहर 2.15 बजे दभोटा टोल बेरियर का निरीक्षण करेगा। राष्ट्रीय दल इसके उपरांत सांय 03.15 बजे नालागढ़ उपमंडल के गांव घनेरी में भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान का जायजा लेंगे।