चमाकड़ी पुल को बनाया जाए नई पंचायत : महिला मंडल डूगनिहार
शक्ति महिला मंडल डूगनिहार की प्रधान अंजना देवी की अध्यक्षता में दोनों गांव डूगनीहार एवं डुगनू के महिला मंडलों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्राम पंचायत धुन्दन से डुगनीहार व डुगनू को अलग कर नई पंचायत चमाकड़ी पुल के नाम से बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में चर्चा हुई कि वर्तमान ग्राम पंचायत धुन्दन इन दोनों गांव से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर है जो यहां से दूर पड़ता है जिसकी वजह से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ता है।
महिला मंडल की सदस्यों ने सरकार से अनुरोध किया कि उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए चमाकड़ी पुल को नई पंचायत बनाई जाए ताकि लोगों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने सरकार से उम्मीद है कि पुनः अधिसूचना जारी होने पर उनकी नई पंचायत भी बन जाएगी, परंतु पांच सितंबर को जो अधिसूचना जारी हुई उसमें भी चमाकड़ी पुल नई पंचायत का नाम शामिल नहीं था अगर चमाकड़ी पुल नई ग्राम पंचायत बनती है तो दोनों गांव को लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पड़ेगी।
महिला मंडल ने सरकार से अनुरोध किया कि नई ग्राम पंचायत चमाकड़ी पुल को अधिसूचना में जारी की किया जाए।
बैठक में महिला मंडल प्रधान अंजना देवी, सचिव सुनीता देवी, धनीराम, दिलाराम, रोशन लाल, प्रेमलाल, हेमराज, विनोद कुमार, अमरचंद, वही जुगनू महिला मंडल से अर्चना देवी, शीला देवी, नारायणी, हरिराम, प्रकाश चंद, राकेश कुमार, राजेश, धनीराम, नीम चंद आदि शामिल रहे।
