लंबागांव : चंबा के रिजाक ने जीता कुंज्जेश्वर महादेव का दंगल
नरेंद्र डाेगरा। लंबागांव
शिवरात्रि को शुरू हुआ कुंज्जेश्वर महादेव मंदिर लोअर लंबागांव मेला का संपापन हाे गया। मेले के समापन समारोह में जयसिंहपुर के विधायक यादविंदर गोमा ने शिरकत की, उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत ड्डवाल में मौजूद रहे। ग्राम पंचायत के प्रधान सुमन मेहरा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मेले में हिमाचल के साथ अन्य राज्य के नामी पहलवान ने कुस्ती में अपना कुंज्जेश्वर महादेव मंदिर के दंगल में अपना जौहर दिखाया। इसके साथ लड़कियों की कुस्ती भी करवाई गई, जिसमें हमीरपुर से आई कृतिका और आकांशा ने भी अपना अखाड़े में अपना जौहर दिखाया, जिसमें कृतिका का विजेता बनी इसके साथ कृतिका ने अपने बेट के बराबर लड़के को चैलज देकर कुस्ती जीती, जिसे देख कर हर दर्शक दंग रह गया। सभी ने लड़कियों की हाैसला अफजाई की।
विधायक ने अपने संबोधन में मंदिर से लेकर स्कूल की सड़क का कार्य जल्द पूरा करने के लिए 4 लाख देने की घोषणा की। पिछले पांच साल में कुंज्जेश्वर महादेव प्राचीन मंदिर वाली सड़क को एक बार भी कंक्रीट का कार्य नहीं करवा सके, जिसके कारण लगभग एक किलो मीटर से कम सड़क की हालत बहुत ही दयनीय है। मंदिर में शिव रात्रि में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है, पर सड़क नाले का रूप ले चुकी है। मेले में पूर्व विधायक के पांच वर्ष के कार्य को लेकर भी जनता ने काफी नराशा दिखी जनता का कहना है कि मात्र पांच वर्षाें में पूर्व विधायक ने झूठे ही बादे किए। मेले कमेटी को विधायक गोमा ने अपनी ऐछिक निधि से 31000 देने के बात की। फाइनल मुकाबला रिजाक चंबा व रवि रोतक के बीच हुआ, जिसमें रिजाक विजेता बने विजेता को 11000 रुपए व उप विजेता 7100 रुपए देकर गोमा ने सम्मानित किया।
