चम्बा: सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर लडेर के समीप ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
( words)
सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर लडेर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। यह हादसा वीरवार देर रात का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे ट्रक को दुर्घटनाग्रस्त हालत में देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।
मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रक चनेड़ क्षेत्र से संबंधित है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक दुर्घटना में चालक की मौत की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
