नेशनल हाईवे शिमला-कालका फिर बंद, चौपाल में स्कूल जाती बच्ची मलबे में फंसी
( words)

शिमला-कालका फोरलेन पर सोलन के चक्की मोड़ के पास फिर से लैंडस्लाइड हुआ, जिसके बाद हाईवे पर यातायात ठप हो गया है। अब वाहनों की आवाजाही अल्टरनेटिव सड़कों से की जा रही है। चक्की मोड़ के पास हाईवे 2 रोज पहले ही 8 दिन के बाद बहाल किया गया था। बसों की आवाजाही गुरुवार को शुरू हुई थी।
हैवी व्हीकल्स के लिए हाईवे को आज खोला जाना था। इससे पहले ही रात में लैंडस्लाइड हुआ। अभी भी मौके पर लैंडस्लाइड का खतरा बरकरार है। वहीं प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने भी अगले 3 घंटे तक तेज बारिश होने की चेतावनी दी है। इस दौरान लोगों को नदी-नालों के आस-पास और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है।
उधर, चौपाल में स्कूल जाते वक्त एक बच्ची पर लैंडस्लाइड हो गया है। इससे बच्ची दलदल में फंस गई। उसके सहपाठियों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी और तब जाकर बच्ची को मलबे से सुरक्षित निकाला गया।