करसाेग : स्वास्थ्य के क्षेत्र में च्वासी की बेटी का डंका, उपमण्डल की अंजना ठाकुर बनी नर्सिंग ऑफिसर
राज सोनी। करसाेग
इरादा यदि पक्का हो तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। करसोग उपमंडल की तेबन पंचायत के रशोग की बेटी अंजना ठाकुर ने हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान Aiims (All India Institute Of Medical Science Delhi) द्वारा आयोजित NORCET ( Nursing Officer Recurintment Common Eligibilty Test) नामक परीक्षा में अपना स्थान हासिल किया है। अंजना ठाकुर की इस उपलब्धि से जहां पूरा क्षेत्र आज गौरान्वित है वही इनके माता-पिता और परिवार सभी सदस्य भी बेहद खुश है। इनके पिता जगतराम ठाकुर एक बागवान है और माता शीला ठाकुर एक गृहिणी है।
अंजना ठाकुर की 12वीं तक कि पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ रुट मॉडल पब्लिक स्कूल करसोग से हुई है व बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई मुरारी लाल मेमोरिय कॉलेज सोलन से हुई है। अंजना ठाकुर का कहना है कि सपने हम जरूर देखते हैं, मगर पूरा उनको मां बाप करवाते हैं। अंजना ठाकुर अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहन व दादा-दादी सहित पूरे परिवार और पूरे गांव को देती है, वह बताती हैं कि पिता जगत राम ठाकुर ने हमेशा अपने फर्जों को बखूबी से निभाया है और वहीं माता शीला ठाकुर ने हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। इसी विषय पर जानकारी देते हुए च्वासी क्षेत्र के युवा समाजसेवी व कारदार च्वासीगढ़ टीसी ठाकुर ने कहा कि संपूर्ण च्वासी क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि च्वासी की बेटी ने यह उपलब्धि हासिल की है। अंजना अपने इस मुकाम को पाने से बेहद खुश है और उन्होंने अपने क्षेत्र के युवाओं भाई-बहनों से यही अपील की है कि निरंतर मेहनत करते रहे और अपने माता-पिता बड़ों व गुरुजनों का सदैव सम्मान करें।
