शिमला : चेतन बरागटा काे भाजपा में किया शामिल
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में आज प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की उपस्थिति में चेतन बरागटा की भाजपा में शामिल किया गया। जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी नीलम सरैईक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला सिरमौर प्रभारी अरूण फाल्टा, मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा, मंडल महामंत्री यशपाल शर्मा व अजय भेरटा, मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र रावत, प्रदेश अनुसूचित जाती मोर्चा सचिव राकेश डोगरा भी उपस्थिति रहे। मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा ने चेतन बरागटा का पार्टी में स्वागत किया और कहा चेतन बरागटा के पार्टी में शामिल होने से जुब्बल कोटखाई में भाजपा को आगामी चुनाव में बल मिलेगा और शीघ्र ही अन्य निष्कासित कार्यकर्ताओं पार्टी में शामिल किया जाएगा।
