शिमला : मुख्यमंत्री ने डॉ. प्रमोद सावंत को पुनः मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई
( words)

फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज गोवा की राजधानी पणजी के नजदीक बंबाेलिम में आयोजित समारोह में डॉ. प्रमोद सावंत को दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य प्रमुख नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। जयराम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि डॉ. प्रमोद सावंत के सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व में गोवा प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। डॉ. प्रमोद सांवत के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए।