गगरेट : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गगरेट को 15.7 करोड़ की सिंचाई एवंम पेयजल योजनाओं की दी सौगात
नेहा पराशर। गगरेट
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनावो से ठीक पहले गगरेट विधान सभा क्षेत्र के लिए सिंचाई एवं भविन्न पेयजल योजनाओं का कुल्लू से वर्चुल माध्यम से शिलान्यास किया। गगरेट विस के दौलतपुर चौक में मंगलवार को एक निजी होटल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गगरेट विधायक राजेश ठाकुर ने इन योजनाओं का मुख्यमंत्री की उपस्थिति में शिलान्यास किया। इसमें डंगोह, भद्रकाली, नकड़ोह, वबेहड़, मरवाड़ी व रायपुर में नए सात नलकूपों का निर्माण किया जाएगा, जिसके अंतर्गत सात नए सिंचाई नलकूपों का निर्माण किया जाएगा जिसपर लगभग 7.23 करोड़ का खर्च किया जाएगा। इसके अलावा गांव कड, जीतपुर बेहड़ी गोन्दपुर बनेहड़ा, नकड़ोह, कुनेरन व बड़ोह में आठ सिंचाई नलकूपों का सुधारीकरण किया जाएगा, जिसमें लगभग 5.29 करोड़ का खर्च किया जाएगा। वहीं, जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न पेयजल योजानाओं के संबर्धन एवं बुनायदी ढांचे जैसे पुरानी पम्पिंग मशीनरी को बदल कर नयी पम्पिंग मशीनरी लगाना तथा पुरानी राइजिंग मेन और पम्प हाउस का सुधारीकरण करना, जिस पर लगभग 3.18 करोड खर्च किया जाएगा।
उन्होंने कहा इन सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं के कार्यविन्त होने पर गगरेट विस क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी, जिस से किसान खुशहाल होंगे। इस मौके राजेश ठाकुर ने कहा गगरेट के किसानों को खुशहाल बनाने में इन प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बड़ा योगदान है और गगरेट के लिए जो मांगा उन्होंने दिल खोल कर दिया। उन्होंने कहा कि गगरेट में अब अपनी दो सब तहसील कार्यलय हो गए, जिसका शुभारंभ कर दिया गया है। इस मौके पर प्रदेश आई टी संयोजक अनिल डडवाल, गगरेट भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, तहसीलदार घनारी रोहित कंवर, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रवीण कुमार ,सहायक अभियंता नीरज कनिष्ठ अभियंता परमजीत सिंह व भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
