मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर साधारण परिवार से जनता का दर्द समझते है- सुरेश कश्यप
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मंगलवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार का दौरा किया। उन्होंने उच्च, नग्गर, खनोल, हाटकोट, नमहोल एवं भूमती गांव में बैठकों में भाग लिया उनके साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, ज़िला परिषद अमर सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष डी के उपाध्याय पंचायत के प्रधान व वार्ड मेंबर उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने इस मौके पर सभी सथानों पर जन समस्याओं को भी सूना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा चुनाव मोड में आ गई है, उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह यहाँ से विधायक थे और स्वास्थ्य में दिक्कत होने के कारण इस विधानसभा क्षेत्र को देख नही पाए। उन्होंने कहा कि भाजपा से प्रत्याशी रतन सिंह पाल इस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है, मुझे पूरा विश्वास है की यहाँ की जनता का आशीर्वाद भाजपा को प्राप्त होगा। अर्की विधानसभा क्षेत्र से लोकसभा चुनावों में भाजपा को 29000 मतों की बढ़त मिली थी और इन उपचुनावों में भी भाजपा को एसी ही लीड मिलेगी।
उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृव में प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। जयराम सरकार जो घोषणा करती है उसको पूरा भी करते है और बजट का प्रावधान भी करते है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री एक साधारण परिवार से आते है और जनता का दर्द समझते है। आज कांग्रेस पार्टी के पास भाजपा सरकार के खिलाफ कोई भी मुद्दा नही है, कांग्रेस के पास ना तो नेता है, ना नीति है और ना तो नियत है। कांग्रेस के नेता जिस प्रकार से सैनिकों का अपमान कर रही है, उसको भाजपा एवं प्रदेश की जनता सहन नहीं करेगी। उस अपमान का स्पष्ट परिणाम इन चुनावों में दिख जाएगा। कुनिहार में जल शक्ति का उप-मण्डल, बैरल और कुनिहार में पटवार सर्कल खोलने की घोषणा की और 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले उप तहसील कार्यालय भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के प्रति अनुकूल वातावरण इन उपचुनावों में भी भाजपा जीतेगी और 2022 के चुनावो में भी भाजपा ही जीतेगी।
