शिमला : मुख्यमंत्री ने हनुमान मंदिर जाखू में की पूजा-अर्चना
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी पत्नी साधना ठाकुर ने आज हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शिमला स्थित श्री हनुमान मंदिर जाखू में शीश नवाया और पूजाअर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
