देहरा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया मोहित गर्ग के "फेसबुक वाला लव" का पोस्टर लांच

विनायक ठाकुर। देहरा
निबूंआ व रुनझुनुआ पहाडी गाने पर अपनी महारत हासिल कर चुके देहरा के तहत पाईसा के हिमाचली सुपर स्टार लोकगायक मोहित गर्ग का "फेसबुक वाला लव" गाना भी रलीज हो गया। लिहाजा प्रदेश मुख्य मंत्री सुखविंदर सिह सुक्खू ने गुरुवार को अपने सरकार के अन्य सहयोगियो के साथ शिमला मे गाने का पोस्टर रलीज किया, जो कि पहाडी लोक गायक मोहित गर्ग व क्षेत्र के लिए बडे गर्व की बात है। वहीं, इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने पहाड़ी लोक गायक मोहित गर्ग को बधाई देते हुए कहा कि आपके द्वारा गाया रुनझुनुआ पहाडी गाना मेरा बहुत पसंदीदा गाना है।
इस मौके पर गगरेट के युवा विधायक चैतन्य शर्मा ने देहरा के विधायक होशियार सिह आदि सरकार के नेताओं पहाड़ी लोक गायक मोहित को बधाई दी मोहित गर्ग ने इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी दिल की गहराईयो से धन्यवाद किया है। मोहित गर्ग ने अपने नए गाने के बारे में बताया की इसका कंपोजिशन अश्वनी कुमार व बिक्रम ठाकुर द्वारा किया गया है। इसे संगीत परमजीत पमी ने दिया है। गाने के बोल संदीप ठाकुर ने लिखें हैं। वहीं, इसका निर्देशन अखिल द्वारा किया गया है। उन्होंने इस गाने के लिए पंकज व निशांत का विशेषकर धन्यवाद किया। गाना जल्द ही मोहित के यूट्यूब चैनल सारंग स्टूडियो पर रिलीज किया जाएगा। बताते चलें मोहित गर्ग का एक के बाद एक पहाड़ी लोकगीत हिट होता जा रहा है।