मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पेश किया ऐतिहासिक बजट: ठाकुर रजनीश पटियाल अंकु...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। यह बजट राज्य के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और इसमें समाज के कमजोर तथा वंचित वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दी गई है। ये बात जिला कांगड़ा के कामगार कर्मचारी अध्यक्ष और जसवां प्रागपुर के निर्वाचित महासचिव ठाकुर रजनीश पटियाल अंकु ने कही। उन्होंने इस बजट को ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू की सराहना की और कहा कि यह बजट युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, अकेली महिलाओं, विधवाओं, किसानों, बागवानों, महिला मंडलों और युवक मंडलों के कल्याण को समर्पित है।
युवाओं और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
रजनीश पटियाल अंकु ने कहा कि सरकार ने इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसरों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने महिला मंडलों के लिए बजट में किए गए विशेष प्रावधानों की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने में मदद करेगा।
किसानों और बागवानों के लिए नई योजनाएं
उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों और बागवानों के लिए विशेष योजनाएं शुरू की हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और उन्हें बेहतर बाजार सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और एकल महिलाओं के लिए पेंशन योजनाओं और आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
बजट को बताया जनहितैषी
रजनीश पटियाल अंकु ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने वाला और जनहितैषी है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट के माध्यम से हिमाचल प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और हर वर्ग का समग्र कल्याण सुनिश्चित होगा।