मुख्यमंत्री कल फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र को देंगे 203 करोड़ की सौगात
( words)
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 मार्च को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान 203 करोड़ की 11 विकासात्मक परियोजनाओं की क्षेत्रवासियों को सौगात देंगे। एसडीएम विश्रुत भारती ने बताया कि मुख्यमंत्री 12 मार्च को प्रात:10:50 बजे हेलीकॉप्टर से वज़ीर राम सिंह पठानिया स्टेडियम में पहुंचेंगे। इसके उपरांत सड़क मार्ग से 11 बजे अंबेदकर भवन पहुंचेंगे। जहां पर विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत मुख्यमंत्री राम लीला ग्राउंड में 11:20 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।