कुनिहार : स्टार गोजु रियु कराटे अकादमी के बच्चों ने मैराथन दौड़ में किया बेहतरीन प्रदर्शन
बच्चाें ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अकादमी व क्षेत्र का नाम किया रोशन
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई में 12वीं वार्षिक मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्टार गोजु रियु अकादमी कुनिहार, कुम्हारहट्टी, नैना टिक्कर स्कूल, गड़खल अकादमी, गुरुकुल इंटनेशनल स्कूल कुनिहार, राजस्थान व अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। स्टार गोजु रियु अकादमी कुनिहार के मुख्य कोच देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस मैराथन दौड़ में अकादमी के 25 बच्चों ने अलग-अलग आयु वर्ग में भाग लेकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 बच्चों ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। जिसमें मैथिली व महिमा ने पहला स्थान, हिमानी चौहान व ईशा ठाकुर ने दूसरा तथा शौर्य कालिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिन्हें आयोजकों द्वारा मोमेंटो व नकद राशि द्वारा सम्मानित किया गया। कोच ने बताया कि अकादमी के बच्चे हर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं व बेहतरीन प्रदर्शन कर अकादमी व कुनिहार क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों व अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
