सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट के समीप बनाया गया चिल्ड्रन पार्क
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण के समीप तालाब के किनारे एक आकर्षक चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कर उसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया है। पंचायत प्रधान सुरेंद्र शुक्ला ने बताया कि इस चिल्ड्रन पार्क में बच्चों का मनभावन गज़िबो प्ले स्टेशन, बच्चों के झूलने हेतु झूला, तालाब में बच्चों के बैठने के लिए किश्ती, बच्चों का हिंडोला, स्थापित किया है।उन्होंने बताया इसके अतिरिक्त पार्क में लोगों को आराम करने के लिए बेंचेज भी स्थापित किए गए हैं। इस चिल्ड्रन पार्क के स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों में वह बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस पंचायत से अरुण शुक्ला, कमल कांत, कुलदीप, संजय, राम रतन, विक्की, श्यामलाल, राजू, श्रीराम इत्यादि ग्रामीणों ने पंचायत के इस कार्य की सराहना की है।
