इंदाैरा : अर्नी विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया क्रिसमिस त्यौहार

मनीष ठाकुर। इंदाैरा
अर्नी विश्वविद्यालय के परिसर में क्रिसमिस का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इसके आयोजन में कला और मानविकी संकाय के स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने मुख्य भूमिका निभाई। इस त्यौहार के मुख्यातिथि विवेक सिंह (चांसलर) रहे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को संबाेधित करते हुए बताया कि इस दिन प्रभु यिशु का जन्म हुआ था। क्रिसमिस हमें सुख, शांति एवं प्रेम से रहने का संदेश देता है। यह त्यौहार बच्चों को बहुत ही प्रिय होता है। क्रिसमिस का त्यौहार केवल भारत देश में नहीं, बल्कि सभी देशों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार में उपहार के अलावा क्रिसमिस ट्री का भी बहुत महत्व होता है।
लोग अपने घरों और दफ्तरों में क्रिसमिस ट्री को रंग-विंरगी रोशनी के साथ सजाते है तथा बच्चों को उपहार देते है। विवेक सिंह (चांसलर) ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों को पे्रमपूर्वक उपहार भी बांटे। इस उपलक्ष्य पर विवेक सिंह (चांसलर), प्राे. (डॉ.) उमेश शर्मा (वाईस-चांसलर), चेतन विकास (सीईओ) और अर्नी विश्वविद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा इस क्रिसमिस त्यौहार के आयोजन में उपस्थित रहकर सभी विद्यार्थियों एवं दैशवासियों को क्रिसमिस की बधाई दी।