ग्राम पंचायत दावटी में चलाया गया सफाई अभियान
दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत दावटी में विकासखंड कुनिहार स्वच्छ भारत मिशन की समन्वयक हरदेई ठाकुर की अगुवाई में चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न महिला मंडलों द्वारा विभिन्न गांव की सफाई की जा रही है।
हरदेई ठाकुर ने बताया कि वीरवार को इस कार्यक्रम के अंतर्गत दावटी गांव में विभिन्न स्थानों पर उगी भांग को उखाड़ा गया। दावटी प्राथमिक विद्यालय के आसपास व मंदिर परिसर को भी साफ सुथरा किया गया। गांव की ओर आने वाले रास्तों के दोनों ओर की झाड़ियों को काटा गया। रास्तों में पड़े कचरे को इकट्ठा कर एक स्थान पर जलाया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में महिला मंडल दावटी की समस्त महिला सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इस अभियान में भाग लेने वाली महिलाओं में महिला मंडल प्रधान लीला देवी, सचिव उमा देवी, सदस्य निर्मला, बंती, हेमा, हिमांशी, कृष्णा, अंजू, सिमरन, ललिता, आकांक्षा, बबली, बंती देवी और रीता ने भाग लिया।