दाड़लाघाट : मांगल पंचायत में प्रधान के नेतृत्व में चलाया सफाई अभियान
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
ग्राम पंचायत मांगल में पंचायत प्रधान उर्मिला रघुवंशी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। यह जानकारी देते हुए पंचायत उपप्रधान सीताराम ने बताया कि इस मौके पर गांव कंधर में सफाई की गई व गांव के लोगों को स्वच्छता पर विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान गांव कंधर की बावड़ी व अन्य क्षेत्रों में उगी घास और झाड़ियों को काटा गया और वहां पर बिखरे कूड़े को इकठ्ठा करके जलाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मांगल की प्रधान उर्मिला रघुवंशी, उपप्रधान सीताराम ठाकुर, वार्ड सदस्य सुनिता देवी, देवी राम, निर्मला देवी, चंपा देवी, समाजसेवी देवेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, महिला मंडल मांगल की प्रधान निर्मला अवस्थी व पूर्व वार्ड सदस्या विद्या पंवर सहित अन्य सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।
