पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले अर्की विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण , विधायक से समक्ष रखी मांगे
अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूरजपुर,दाड़लाघाट,पारनू,चमदार, छियाछी से कुछ लोगों के भिन्न -भिन्न प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय अवस्थी की अध्यक्षता में भूतपूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से कुठाड़ में मिला। गांव सिम्मू के ग्रामीणों ने घनाघुघाट कुन्नी छिब्बर सिम्मू सम्पर्क सड़क को प्राथमिकता के आधार पर पक्का करवाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि वो पिछले बारह वर्षों से सड़क पक्की होने और गांव तक निगम की बस पहुचने का इंतजार कर रहे है। लोगों ने बताया कि वर्ष 2008 में सड़क बननी शुरू हुआ थी जो आज तक पक्की नही हो पाई है। 2015 में बस का पहला ट्रायल शुरू हुआ। 24 अप्रैल 2017 को रोड पास हो गया और पांच मई 2017 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा ऑनलाइन उद्घाटन भी किया जा चुका है। विधायक ने प्रथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द सड़क के लिए फंड उपलब्ध करवाकर सड़क को पक्का करवाने का आश्वाशन दिया है। इसके अतिरिक्त पारनू,दाड़ला पंचायत के लोगों ने विधायक निधि से एंबुलेंस रोड़ सुधार हेतु राशि उपलब्ध करवाने,कालेज बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरु करने तथा कई महीनों से पीएचसी की तैयार हो चुकी बिल्डिंग में उपयोग में लाकर स्टाफ की तैनाती,तथा उसका उद्घाटन करवाने बारे बात की। अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सभी प्रतिनिधि मंडलों को उनके द्वारा मांगी गई राशि विधायक निधि से मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता,कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव सुरेंद्र वर्मा,हेमंत वर्मा,रविकांत पाठक,मदनमोहन वशिष्ठ,हेम चंद शर्मा,मदन शर्मा,नरेश ठाकुर,जगदीश शर्मा,भीमचंद कौशल, मेहर शर्मा,प्रकाश शर्मा,वासुदेव सोनी,परसराम,जीतराम,बृजमोहन,खे
