शिमला : सीएम जयराम ठाकुर ने गुवाहटी में असम के मुख्यमंत्री से की भेंट
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज गुवाहटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तथा असम की भौगोलिक स्थिति एक जैसी है तथा दोनों राज्यों की विकास संबंधी आवश्यकताएं भी एक समान हैं। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री को हिमाचल आने का निमंत्रण भी दिया। दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के मध्य राज्य के पारस्परिक हितों के विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
