दो दिवसीय प्रवास पर मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री
( words)
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अपने दो दिवसीय प्रवास पर मंडी पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री का कांगनी धार हैलीपैड पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विपाशा सदन में जिला अधिकारियों के साथ जिला मंडी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की बैठक ली। इसमें मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न अधिकारियों से हर कार्य की समीक्षा कर फीडबैक ली गई। इसके उपरांत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बल्ह निर्वाचन क्षेत्र के मंडल कार्यकर्ताओं के साथ मंडल मिलन कार्यक्रम के तहत बात करेंगे।