शिमला : सीएम ने थुनाग में औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय परिसर का शिलान्यास किया
( words)
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के थुनाग में लगभग 240 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के परिसर का शिलान्यास किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 52 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में इस महाविद्यालय परिसर का निर्माण किया जाएगा। इसमें प्रशासनिक खंड, पुस्तकालय भवन, खेल मैदान, व्यायाम शाला, सभागार, शॉपिंग सेंटर, स्वास्थ्य केन्द्र, छात्रों और छात्राओं के लिए अलग छात्रावास और एक पीजी छात्रावास की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में आठ प्रशासनिक खंड होंगे, जिसमें चार औद्यानिकी महाविद्यालय और चार वानिकी महाविद्यालय आदि होंगे।
