दाड़लाघाट: सहकारी परिवहन सभाओं ने मांगाें के लेकर किया धरना प्रदर्शन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
क्षेत्र में कार्यरत एडिकेएम, बाघल लैंड लूजर व एसडीटीओ सहकारी परिवहन सभाओं ने अम्बुजा सीमेंट गेट के पास धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान ट्रक ऑपरेटरों ने डीसी सोलन द्वारा कार्य आवंटन के आदेशों में संशोधन करने को लेकर मांग की। उन्होंने कहा कि आदेशों में कोई भी पैरामीटर तैय नहीं किए गए हैं। क्योंकि पात्र व्यक्ति को इस से वंचित रखा है। धरना प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों ने नई सभा में अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए गलत गाड़ियां डलवाई हैं, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। ट्रक ऑपरेटरों ने चेताया कि अगर हमारी मांगों को जल्द से जल्द नही माना गया, तो आने वाले समय मे अगली रणनीति बनाकर आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे। इस मौके पर एसडीटीओ, एडिकेएम व बाघल लैंड लूजर सोसाइटी के ट्रक ऑपरेटर मौजूद रहे।
