दाड़लाघाट : तेज रफ्तार व गलत दिशा में चल रही कार आर बस में टक्कर
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत तेज रफ्तार व गलत दिशा में गाड़ी चलाते एक आल्टो कार बस की ड्राइवर साइड में टक्कर मारने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार एचआरटीसी बस चालक गोपाल सिंह पुत्र लाल सिंह, गांव कुथाड जिला मंडी ने कहा कि वह बस (एचपी-03बी-6166) को मनाली शिमला रूट पर लेकर जा रहा था, जब बस को लेकर दाड़लामोड से थोड़ा पीछे पहुंचा, तो दाड़ला की तरफ से एक आल्टो गाडी (एचपी-52बी-2882) तेज रफ्तारी से गलत दिशा में आई तथा बस की ड्राईवर साईड मे टक्कर मार दी।
गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री को कोई भी चोट नहीं आई। यह हादसा गाडी (एचपी-52बी-2882) के चालक राकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी गांव थीरू, जिला मंडी द्वारा गाड़ी को गलत दिशा में तेज रफ्तारी व लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि तेज रफ्तार व गलत दिशा में गाड़ी चलाने को लेकर मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
