सुजानपुर: लेखराज को सौंपी सर्वकल्याणकारी संस्था के नए जिलाध्यक्ष की कमान
( words)
सर्वकल्याणकारी संस्था का जिलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर को बनाया गया है। विधायक राजेंद्र राणा के पटलांदर हाऊस में हुई सर्वकल्याणकारी संस्था के पदाधिकारियों की बैठक में लेखराज को जिलाध्यक्ष बनाने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व जिलाध्यक्ष शक्ति चंद की आकस्मिक मृत्यु के बाद यह पद लंबे अरसे से खाली चल रहा था, जिसको लेकर कमान अब लेखराज को देने का फैसला लिया गया है। सर्वकल्याणकारी संस्था जरूरतमंदों को मदद, बीमार लोगों को मेडिकल कैंप, गरीब लड़कियों की शादियों के लिए आर्थिक सहायता देने के लिए जानी जाती है। इस संस्था में हमीरपुर जिला के साथ प्रदेश के कई जिलों से अधिकांश पूर्व सैनिक सेवा साधना के मकसद से जुड़े हैं।