शिमला : 19 जनवरी काे मुख्यमंत्री से मिलेंगे प्रदेश भर के करुणामूलक, साैंपेंगे मांग पत्र
पंकज सिंगटा । शिमला
करुणामूलक संघ हिमाचल प्रदेश की बैठक गूगल मीट के माध्यम से प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश भर के करुणामूलक सैकड़ों आश्रितों ने भाग लिया। इस मीटिंग के माध्यम से सपष्ट हो गया है कि करुणामूलक संघ संघर्ष की राह पर है और अपनी मांगों के चलते शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट करेगा व और अपनी मांगों के चलते प्रदेश सरकार को मांग पत्र साैंपा जाएगा, ताकि सरकार अगली कैबिनेट में करुणामूलक परिवारों के हित में फैसला लें और जितने भी मामले पेंडिंग चले हुए हैं, उन्हें मध्यनजर रखते हुए पहली कैबिनेट में पॉलिसी संशोधन हो, ताकि जितने परिवार नौकरी से वंचित रहे हैं, उन्हें नौकरी मुहैया हो सके।
बता दें कि करुणामूलक संघ काफी समय से संघर्ष कर रहा है। हाल ही में पिछले वर्ष करुणामूलक संघ ने शिमला में 432 दिन की भूख-हड़ताल भी की थी। कुछ एक मांगे इनकी पूरी भी हुई हैं, पर कुछ मांगों को पूर्व सरकार ने पूरी तरह से दरकिनार भी किया था। जिसका खामियाजा पूर्व सरकार को सता गवांकर भुगतना पड़ा है। अब करुणामूलक परिवार नई सरकार के समक्ष मांग पत्र साैंपेंगे, ताकि पहली कैबिनेट से पहले सरकार करुणामूलक संघ के पदाधिकारियाें को बुलाए और सरकार पहली कैबिनट में करुणामूल्कों को संशोधित पॉलिसी का तोहफा दे सकें। प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार ने प्रदेश भर के करुणामूलक परिवारों से निवेदन किया है कि मुख्यमंत्री को बधाई देने व मांग पत्र सौंपने के लिए 19 जनवरी को सुबह 10.30 बजे शिमला सचिवालय पहुंचे, ताकि उसके बाद मुख्यमंत्री को बधाई के साथ-साथ मांग पत्र साैंप सकें।
