पालमपुर : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों की होड़ - त्रिलोक कपूर

फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने कोठी पाहड़ा पंचायत, शुघर और आईमा वार्ड में आयोजित कार्यक्रमों में जनता को संबोधित करते हुए कहे। जहां कोठी पहाड़ा पंचायत के पूर्व प्रधान पूर्णचंद ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर के समक्ष भाजपा का दामन थामा। वहीं, नगर निगम के आईमा वार्ड से लगभग दो दर्जन लोग जयराम सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और त्रिलोक कपूर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए। कपूर ने कहा कि अब लोग भली-भांति जान चुके हैं कि जिस तरह पूरे देश से कांग्रेस समाप्त हो रही है उसी तरह हिमाचल में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है। आज पूरे प्रदेश में और खासकर पालमपुर में कांग्रेस को छोड़कर सैकड़ों लोग दिन प्रतिदिन भाजपा का दामन थाम रहे हैं। जिस तरह मोदी और जयराम की डबल इंजन की सरकार लोगों के हितों में काम कर रही है, उसी तरह लोग भी भाजपा से जुड़कर मोदी और जयराम में अपना विश्वास व्यक्त कर रहे हैं।
इन कार्यक्रमों में लोगों ने कपूर के समक्ष अपने कई समस्याएं रखी, जिसमें अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। वहीं, कोठी पाहड़ा पंचायत, शुघर और आईमा वार्ड के अलग-अलग कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर का जोरदार स्वागत हुआ। सभी कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और प्रदेश महामंत्री को विश्वास दिलाया कि इस बार पालमपुर से भाजपा की सीट को भारी मतों से जीताया जाएगा। इन कार्यक्रमों में लोगों ने कपूर के समक्ष अपनी कई समस्याएं रखीं, जिनमें अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इससे पहले वूल फेडरेशन परिसर में युवा मोर्चा के लगभग 400 प्रतिनिधियों की एक बैठक युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वरुण कपूर की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में प्रवासी प्रभारी भूपेंद्र चौहान और मंडल के पूर्णकालिक विस्तारक बालक देव स्वामी विशेष रूप से मौजूद रहे। युवाओं को जानकारी देते हुए कपूर ने बताया कि 24 सितंबर को प्रधानमंत्री मंडी के पडल मैदान में एक लाख युवाओं को संबोधित करेंगे और यह पूरे देश में पहली बार हो रहा है कि सिर्फ एक मोर्चा कि इतनी बड़ी रैली में प्रधानमंत्री भाग लेंगे। पालमपुर के युवा इस रैली मैं बढ़-चढ़कर भाग ले इसकी तैयारी युवाओं को अभी से कर लेनी चाहिए। दूसरा 13 सितंबर को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री की आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर विशेष रैली है उसमें भी युवा मोर्चा की भागीदारी सबसे ज्यादा हो, इसके लिए भी युवा मोर्चा कमर कस ले।