कुनिहार : चित्रकला, नारा लेखन व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
कुनिहार. कोविड-19 जागरूकता अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय खरड़हटी में चित्रकला, नारा लेखन व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका ममता गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की नेहा ने प्रथम स्थान ,अंजली शर्मा ने कक्षा सातवीं ने द्वितीय स्थान तथा छठी कक्षा की रिद्धिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में रितिका राघव कक्षा आठवीं में प्रथम स्थान, भावना पाल कक्षा आठवी द्वितीय स्थान व लक्ष्य कक्षा छठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि निबंध लेखन में कक्षा छठी के दिव्यांश, लक्ष्य व हर्षित ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर बाजी मारी। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका के द्वारा उक्त सभी विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया व बधाई दी। कला अध्यापिका पुष्पांजलि व भाषा अध्यापिका कुमारी हेमलता को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई।
