इंदौरा : अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल का सम्मेलन मुमताज पैलेस सूरजपुर में संपन्न

सम्मेलन में सुरेश कश्यप रहे बतौर मुख्यातिथि पस्थित
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
अनुसूचित जाति मंडल इंदौरा का मंडल सम्मेलन आज करवाया गया, जिसमें सुरेश कश्यप मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर इंदौरा के अनुसूचित जाति मोर्चा के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस उपलक्ष पर संपूर्ण इंदौरा मंडल एक साथ दिखा। विधायक इंदौरा रीता धीमान इस उपलक्ष्य पर मुख्य रूप से उपस्थित रही, वह उनके साथ संपूर्ण मंडल इंदाैरा सुरेश कश्यप के स्वागत के लिए खड़ा रहा। खासकर इंदौरा के युवा वर्ग पर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस उपलक्ष्य पर महिलाओं ने भाजपा सरकार का महिलाओं का किराया 50 परसेंट करने का व डिपो के राशन में आधा किलो की बढ़ोतरी वह सबसिडी प्रदान करने का भाजपा सरकार का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का तहेदिल से धन्यवाद किया।आउट सोर्स कर्मियों ने भी भाजपा सरकार का किया धन्यवाद। लोगों ने कहा की इस बार फिर भाजपा की सरकार हिमाचल में लाने के लिए सहयोग देंगे। मंडल के लोगों ने भाजपा द्वारा जिस भी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाकर भेजा जाएगा। मंडल उसका साथ देगा, वह अनुसुचित जाति मोर्चा पिछली बार की तरह इस बार भी विधानसभा चुनावों में अहम भुमिका निभाएगा।
कार्यकारिणी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हिमाचल में इस बार फिर से भाजपा की सरकार बनने वाली है, इस बार आप लोगों को रिवाज बदलने का मौका मिल रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा लोगों के हितों के लिए किए गए कार्यों पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 5 वर्षाें में लोगों के हितों के लिए काफी सारी मुहिम चलाई है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस तो देश में खत्म हो चुके हैं, अब उसे प्रदेश में भी खत्म करने की बारी है। कांग्रेस के लोग लगातार भाजपा से आकर जोड़ रहे हैं। क्योंकि वह लोग जानते हैं कि अब हिमाचल में सिर्फ मां बेटे की कांग्रेस ही बनकर रह गई है। जैसे कि देश में मां बेटे की कांग्रेस है। हिमाचल में पिछले एक महीने में कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्ष वह कई सारे कार्यकर्ता भाजपा से जुड़े हैं। इस बार आप लोग रिवाज बदलें और भाजपा सरकार लगातार गरीबों के हितों के लिए कार्य करने के लिए अग्रसर रहेगी।
जैसा कि 2017 के विधानसभा चुनावों में अनुसूचित जाति मोर्चा में शत-प्रतिशत वोट डालकर भाजपा को विजय बनाने का कार्य किया था। इस बार भी हमें आपसे यही उम्मीद है। जैसा हमने यूपी, मणिपुर, गोवा व उत्तराखंड में करके दिखाया, वैसे ही आप हिमाचल में गुजरात में भी करके दिखाएंगे। इस बार फिर से भाजपा की सरकार हिमाचल में बनेगी वह आप इसके साक्षी होंगे। इस उपलक्ष पर कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कश्यप के साथ विधायक इंदौरा रीता धीमान, पूर्व विधायक वह वर्तमान में सामान्य उद्योग के उपाध्यक्ष मनोहर धीमान, मंडल अध्यक्ष बलवान सिंह, हिमाचल कार्यकारी सदस्य घनश्याम संम्बयाल, सुमित शर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष आदर्श, युथ अध्यक्ष इंदाैरा विनय सरयाल, आईटी संयोजन ठाकुर कर्मवीर सिंह, अतुल, वह मंडल के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।