कुनिहार : हुकम सिंह बैंस को प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनने पर दी बधाई
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य व पूर्व महामन्त्री प्रदेश किसान मोर्चा हुक्म सिंह बेंश को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। डॉ. राकेश बबली के निधन के बाद हुक्म सिंह बेंश को यह जिम्मेदारी दी गई। उनकी इस नियुक्ति के लिए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सचिव दलीप कुमार पाल, मोर्चा जिलाध्यक्ष सोलन रमेश ठाकुर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, योगेश शर्मा, सचिव नरेश शर्मा, मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्की जगदीश शुक्ला तथा मंडल महामंत्री सरेंद्र ठाकुर व प्रेम शर्मा ने हुक्म सिंह बेंश को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप व संगठन महामंत्री पवन राणा का उनकी ताजपोशी के लिए आभार व्यक्त किया है।
