साेलन : सुशांत कपरेट को कांग्रेस ने नियुक्त किया प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
हिमाचल विधानसभा चुनाव के दृष्ठिगत प्रदेश कांग्रेस ने नई नियुक्ति की है, जिसमें सुशांत कपरेट को वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्ति किया है। सुंशात कपरेट कांग्रेस के तेज तर्रार युवा नेताओं में शुमार है। ऐसे में उन्हें चुनाव को देखते हुए वरिष्ट प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी दी गई है। कपरेट अधिवक्ता है और पूर्व में नगर शिमला के पार्षद भी रहे है। कपरेट एनएसयूआई से लेकर युवा कांगे्रस के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें मीडिया पैनलिस्ट भी बनाया गया है। और वर्तमान में प्रदेश सचिव होने के साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का मीडिया भी देख रहे हैं और अब उन्हें प्रदेश कांग्रेस का वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा पुष्प राज शर्मा को उपाध्यक्ष, रोहित वत्स धामी को महासचिव, गीता राम ठाकुर, नीरज बक्शी, रवि चौहान, राजेश वर्मा, अजय आजाद, निहाल ठाकुर और चुन्नी लाल चौहान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां विधानसभा चुनाव तक प्रभावी मानी जाएगी।
