कांग्रेस ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिए मंत्रियों व विधायकों को सौंपी जिम्मेदारियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिए मंत्रियों व विधायकों की सेक्टर वाइज प्रभारी व सह प्रभारी की जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।
कांग्रेस महासचिव सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने बताया कि सेक्टर 1 कृष्णा नगर, राम बाजार, लोवर बाजार व जाखू के लिए विधायक सुधीर शर्मा को प्रभारी व सीपीएस आशीष बुटेल को सह प्रभारी के साथ विधायक संजय रत्न, यादवेंद्र गोमा व चैतन्य शर्मा को लगाया गया है। सेक्टर 2 टूटू, मंजयाट, बालूगंज व कच्ची घाटी में चंद्र कुमार प्रभारी व सह प्रभारी संजय अवस्थी के साथ इंद्र दत्त लक्खन पाल व मलेंद्र राजन को लगाया गया है।
सेक्टर 3 भराड़ी, रुलदू भट्टा, कैथू व अनाडेल में राजेंद्र राणा प्रभारी, किशोरी लाल सह प्रभारी के साथ देवेंद्र भुट्टो व विनोद सुलतानपुरी को लगाया गया है।
सेक्टर 4 समरहिल, टूटीकंडी, नाभा व फागली में डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल प्रभारी राम कुमार सह प्रभारी के साथ अजय सोलंकी व चंद्र शेखर को लगाया गया है। सेक्टर 5 उप्पर ढली ,लोअर ढली,शांति विहार,भट्टाकुफर, कुसम्पटी में रोहित ठाकुर प्रभारी, सह प्रभारी राजेश धर्माणी के साथ नंद लाल व भुवनेश्वर गौड़ को लगाया गया है। सेक्टर 6 बेनमोर, इंजन घर,संजोली चौक,सांगटी में जगत सिंह नेगी प्रभारी,मोहन लाल ब्राक्टा सह प्रभारी के साथ रवि ठाकुर व भवानी सिंह पठानिया को लगाया गया है।
सेक्टर 7 कंगना धार, पटियोग, न्यू शिमला खलीनी व कनलोग में हर्षवर्धन चौहान प्रभारी, सुंदर सिंह ठाकुर सह प्रभारी के साथ सुरेश कुमार व सुदर्शन बबलू को लगाया गया है। सेक्टर 8 मल्याणा, पंथा घाटी, छोटा शिमला व विकास नगर में विनय कुमार प्रभारी व रघुवीर सिंह बाली सह प्रभारी के साथ नीरज नय्यर, केवल सिंह पठानिया को लगाया गया है।