पालमपुर : गति पकड़ रहा कांग्रेस सफाई अभियान-त्रिलोक कपूर
प्रतिमा राणा। पालमपुर
क्षेत्र में आजकल कांग्रेस सफाई अभियान गति पकड़ रहा है। इसी कड़ी में आज वूल फेडरेशन के अध्यक्ष व प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर के भगोटला पहुंचते ही 32 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। गांव वालों ने कहा कि वो कांग्रेस की पालमपुर से सफाई कर के ही दम लेंगे। ज्ञात रहे की पिछले 20 दिनों में ही 1460 लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। प्रदेश में जयराम ठाकुर की छवि, विकास कार्यों और सामाजिक सरोकारों एवं त्रिलोक कपूर की कार्यपध्दति ने पालमपुर में भाजपा के प्रति विश्वास जनता में बढ़ाया है। पालमपुर से 3 मील की दूरी पर भगोटला गांव के अंतर्गत आज़ादी के 74 वर्ष बाद भी सड़क सुविधा से वंचित थे। भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर के ध्यान में आते ही न सिर्फ रिकॉर्ड समय मे सड़क का निर्माण किया गया, बल्कि गांव वासियों को सम्मान भी दिया गया। महिलाओं के मुताबिक कांग्रेस को सदियों से आश्वसान मिलते रहे पर सड़क नहीं मिली, जबकि भाजपा के त्रिलोक कपूर से पहली बार बात करने से ही बड़ी सुविधा मिली है।