काजल का कांग्रेस छोडकर भाजपा में जाने से कांग्रेस को नहीं पड़ता कोई फर्क: निशु मोंगरा
( words)

काँगड़ा विधानसभा के विधायक पवन काजल का भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस नेता निशु मोंगरा ने कहा कि कांग्रेस छोडकर भाजपा में जाने से कांगड़ा कांग्रेस को कोई फर्क नही पड़ता है। उन्होंने कहा कि पार्टी काँगड़ा में मजबूत स्थिति है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हैं। पवन काजल पहले से ही भाजपा के थे और अब इसको इन्होंने प्रमाणित किया है। मोंगरा ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी को सबक सीख कर चलना चाहिए कि आगामी विधानसभा चुनावों में किसी भी दलबदलू को पार्टी की टिकट न दे। पार्टी सिर्फ कार्यकर्ताओं को ही तरजीह देते हुए कांगड़ा विधानसभा का नेतृत्व सौंपे।