देहरा : कांग्रेसी नेता सुनील कश्यप नादौन विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नियुक्त

विनायक ठाकुर । देहरा
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते जालंधर लाहड़ निवासी सुनील कश्यप को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़े ओहदों से नवाजा है। वहीं, चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कमेटी ने देहरा से ताल्लुकात रखते सुनील कश्यप को कांग्रेस के ओबोसी विभाग का प्रदेश प्रवक्ता व नादौन विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके उनकी इस ताजपोशी से देहरा विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है। इससे पहले भी सुनील कश्यप कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। कांग्रेसी नेता सुनील कश्यप ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रानी प्रतिभ सिंह, नादौन विधायक ठाकुर सुखविंद सिंह सुखु, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के चेयरमैन विक्रम चौधरी, संजय कुमार महासचिव एवं समस्त कांग्रेस कमेटी का धन्यवाद किया है।