सोलन : कांग्रेस ने युवाओं से किए थे झूठे वादे : रोहित भारद्वाज
भाजयुमो सोलन मंडल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने शनिवार को बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में कुछ भी नया देखने को नहीं मिला है। जो भी घोषणाए की गईं, उसके लिए पैसे कहा से आयेंगे, उसकी बिलकुल भी चिंता नहीं की गई है। वर्तमान बजट में आय और व्यय को देखते हुए करीब 6,000 करोड़ का घाटा इस वर्ष होने वाला है, इसके लिए आय के स्त्रोत कहां से बनेंगे, उस पर सरकार द्वारा कुछ भी गंभीर कदम नहीं उठाए गए हैं।
अपने घोषणा पत्र के में युवाओं को रोजगार तथा महिलाओं को लाभ देने कि जो वादे किये थे, उसके विपरीत युवाओं के रोजगार पर कुछ विशेष काम नहीं किया गया है। गोबर की खरीद तथा बिजली सब्सिडी पर कुछ विशेष टिप्पणी नहीं की गई है। सारी घोषणाएं मात्र हवा में हैं। उन्हें धरातल में लाने के कुछ विशेष दिखता हुआ नजर नहीं आ रहा है। कुल मिलाकर बजट ने आम जनता की आशाओं पर पानी फेरा है।
