कांग्रेस ने गांधी व शास्त्री को किया याद
कांग्रेस पार्टी जिला बिलासपुर की बैठक आज कांग्रेस पार्टी ऑफ़िस बिलासपुर में अध्यक्षा अंजना धीमान की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को भी याद किया व लाल बहादुर शास्त्री को भी याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस बैठक में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर व तिलक राज विशेष रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्षा अंजना धीमान पूर्व विधायक बंबर ठाकुर तिलक राज शर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। सभी पदाधिकारियों ने आज बिलासपुर में केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल के ख़िलाफ़ ज़ोरदार धरना प्रदर्शन आयोजित किया।
अंजना धीमान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने तानाशाही का समय पर परिचय देते हुए जन विरोधी बिलों को पास कर देश को बरबादी की ओर लेकर जा रही है, साथ ही अंजना धीमान ने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ किए गए अभद्र व्यवहार पर रोष प्रकट करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कार्यशैली की घोर निंदा की। अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुनाहगारों को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार किसी भी हद तक जाने को आतुर दिखती है। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में विपक्षी पार्टी की आवाज़ को सत्ता पक्ष नहीं दबा सकता यह लोकतंत्र की हत्या है।
इस बैठक में अनुराग पंडित, सुनील शर्मा, संदीप सांख्यान, हीरा पाल सिंह, मीरा भोगल, शिप्रा गौतम, चम्पादेवी, प्रीति भाटिया, तेजस्वी शर्मा, गोदावरी चंदेल, लज्जा देवी, राकेश ठाकुर, आशा देवी, सीमा शर्मा, मीना शर्मा, विशाल चंदेल, गौरव, आशीष ठाकुर, विजय वर्धन, रजनी, ललित, दीप कुमार, कमल, निशांत, हंस, मस्त राम व अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।